श्री कृष्ण गौशाला नैला में गौ पूजन उत्सव पर गौ-सेवक सम्मानित हुए

भास्कर न्यूज| जांजगीर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार गठन के सफलता पूर्ण एक वर्ष पूरे होने पर श्री कृष्ण गौशाला नैला में पशुधन विकास विभाग के तत्वावधान में गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ माता का तिलक लगाकर पूजा, आरती की गई। साथ ही पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर गायों टीकाकरण, उपचार किया गया। साथ ही साथ कृमि नाशक दवा का खिलाकर गायों की सेवा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसंचालक पशु चिकित्सा एवं सेवाएं डॉ. एएल सिंह ने गोपालन से लाभ एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने गौ माता के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। साथ ही सरकार की धार्मिक और सांस्कृतिक सोच को दर्शाया। इस अवसर पर गौ सेवा करने वालों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग के अधि​कारी-कर्मचारियों सहित समिति के सभी सदस्य व नगरवासियों ने गौ माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *