अमृतसर | सम्पूर्ण विश्व में जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं चौक पासियां स्थित मंदिर श्री जय कृष्णिया मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कई कार्यक्रम होंगे। इसी को लेकर मंदिर संचालक दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री की अध्यक्षता में भक्तों के साथ बैठक हुई। जिसमें शास्त्री जी ने कहा कि जन्माष्टमी पर मंदिर में विभिन्न तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह कंपनी बाग से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह फेरी लारेंस रोड, भंडारी पुल से हाल गेट, टाउन हाल, कटड़ा जैमल सिंह से होती मंदिर पहुंचेगी। इसी दौरान मंदिर में दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा। जबकि रात को मंगल देवपूजा, झूला उत्सव, संकीर्तन, बच्चों के द्वारा कृष्ण लीला पर नाट्य और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। भगवान के जन्मोत्सव पर मंगल अभिषेक होगा। इसमें मंदिर परिसर को सुंदर ढंग से सजाया जाएगा।


