अमृतसर| श्री गीता सेवा समिति द्वारा लोहड़ी के पर्व के उपलक्ष्य में धीयां दी लोहड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 11 जनवरी को गीता भवन, 1-न्यू महिंद्रा कॉलोनी, नजदीक शिवाला दोमुही मंदिर में आयोजित होगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे लोहड़ी पूजन के साथ होगा। बेटियों के सम्मान को समर्पित इस उत्सव में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक विशेष रूप से गिद्दा का आयोजन किया जाएगा। समिति के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, प्रधान राजीव जोशी, महासचिव प्रो. राजेश शर्मा और वित्तीय सचिव सुमेश महाजन ने बताया कि यह आयोजन बेटियों के प्रति समाज में जागरूकता और सम्मान बढ़ाने का एक प्रयास है। समिति के पदाधिकारियों ने समूह संगत और इलाका निवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस उत्सव में शामिल होकर बेटियों का उत्साहवर्धन करें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इस आयोजन को लेकर मोहल्ला निवासियों और समिति के सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


