श्री गुरुतेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत विकास परिषद अमृतसर मेन की तरफ से श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया। इस मौके पर जौड़ा फाटक स्थित एक निजी स्कूल में बच्चों के बीच भाषण मुकाबला करवाया गया। परिषद के प्रधान सुमित पुरी और महासचिव संजीव जैन की अध्यक्षता में हुए समागम में शामिल 10 स्कूलों के बच्चों ने हिंदी और पंजाबी में गुरु साहिब के जीवन, आदर्श, शहादत बारे विचार रखे। समागम की शुरुआत रविंदर पठानिया ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन जेएस नागपाल, एसके बजाज, पीएन शर्मा, अशोक धवन, स्टेट पैटर्न तिलक राज महाजन आदि मौजूद थे। भाषण मुकाबले के प्रतिभागियों के साथ आयोजक टीम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *