जालंधर| डीसी दफ्तर के सामने ही सड़क टूटी हुई है। रोजाना डीसी दफ्तर के अलग-अलग विभागों में सैकडों लोग आते हैं। इस परिसर के सामने पुडा पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करते हैं। यहीं पर सड़क टूटी हुई है और इस कारण धूल मिट्टी का आलम है। नगर निगम इस तरफ ध्यान दें। यही स्थिति मास्टर तारा सिंह नगर की तरफ जाने वाले लोगों को दरपेश आती है। -राजकुमार चौधरी, मास्टर तारा सिंह नगर।


