श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित अंतिम प्रभातफेरी, जयकारों से गूंजी रेलवे कॉलोनी

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे कॉलोनी बी-ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आखिरी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रधान जसवंत सिंह की रहनुमाई में निकाली प्रभातफेरी हलका पश्चिमी के कई इलाकों में पहुंची। कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी ने गुरु साहिब के चरणों में प्रभातफेरी आरंभ की अरदास की। खंड़वाला चौक से शुरू होकर फेरी अलग-अलग इलाकों से होते महासचिव सतनाम सिंह के घर पहुंची। जहां परिवार ने मिलकर गुरु जी का फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। उन्होंने संगत के लिए पूडी छोले, गर्म दूध का लंगर भी लगाया। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि सोसायटी द्वारा महाराज का प्रकाशोत्सव पिछले करीब 30 बरसों से मनाया जा रहा है। जिसमें संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि 9 जनवरी को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब रखे जाएंगे। जबकि 10 जनवरी को अगले दिन छोटे बच्चों में गुरुवाणी कंठ और दस्तारबंदी मुकाबले कराए जाएंगे। जिसमें सुंदर पगड़ी सजाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट और इनाम वितरण किए जाएंंगे। इस मौके पर किरण कुमार, जसबीर सिंह नीटू, कश्मीर सिंह, राकेश कुमार, दविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, गगन, जसराज सिंह, जसविंदर सिंह, जोरावर सिंह, अमनदीप सिंह, प्रिंसपाल भगत, बलदेव सिंह, गुरदयाल सिंह सूबेदार समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *