अमृतसर | श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज मानव समानता, सामाजिक समरसता, एक महान कवि, अद्भुत चिंतक और प्रतिष्ठित दार्शनिक थे। वह एक महान समाज सुधारक थे और केवल धार्मिक कर्मकांडों की बजाए पूरे समाज को कर्मयोगी बनाना चाहते थे। ताकि कर्म और श्रम से मानव अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सके और समाज में भी सम्मानजनक स्थान हासिल कर सके।


