श्री गुरु रविदास जी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संधू

अमृतसर| श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाश पर्व के अवसर पर भाजपा अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। संधू ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरु जी के चरणों में सरबत के भले की अरदास भी की। इस अवसर पर उनके साथ राजेश गिल, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह बतरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं पार्षद गौरव गिल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने सबसे पहले नई गली, वार्ड नंबर 60, हॉल बाजार में कमल प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित शोभा यात्रा में भाग लिया, जहां आयोजक कमेटी द्वारा उनका तथा अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने इंदिरा कॉलोनी, झब्बाल रोड स्थित श्री गुरु रविदास जी मंदिर द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में भाग लिया और श्रद्धा भाव से गुरु चरणों में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने सत्संग, कीर्तन और निर्गुण भक्ति के माध्यम से शोषित एवं वंचित वर्ग को जागरूक करने का कार्य किया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *