जालंधर | श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649 वां प्रकाश उत्सव भक्तों की ओर से दोआबा चौक स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक बावा हैनरी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित संगत को प्रकाश दिवस की बधाई दी और फिर कहा कि गुरु रविदास महाराज की बाणी में बड़ी शक्ति है। उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां धनी, गरीब, ऊंच-नीच, सभी एक समान इज्जत के साथ रहें, सबको अन्न मिले, सब आनंद से रहें और विषमता व सारे भेदभाव मिट जाएं।


