श्री गोपाल महाराज मंदिर में पौषबड़ा प्रसादी

जयपुर | अखिल राजस्थान बावन गोती भड़भुजा समाज मंदिर समिति के तत्वावधान में घी वालों का रास्ता स्थित मंदिर श्री गोपालजी महाराज मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। गोपालजी, भुवनेश्वर भोलेनाथ की फूलों से झांकी सजाकर हलवे और बड़े का भोग लगाया। भगवान की महाआरती के बाद भक्तों को प्रसादी वितरित की गई । गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। मंदिर सेवा समिति के महामंत्री राजकुमार पलड़िया, उपाध्यक्ष किशोर सिंह धनोत्या, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार लोदीका, सचिव कैलाश शेरगड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *