श्री गोवर्धन नाथ जी हरियाली झूले में विराजमान

अमृतसर | मजीठ मंडी स्थित श्री गोवर्धन नाथ जी हवेली में सावन मास की हरियाली अमावस्या पर हरियाली झूला में श्री गोवर्धन नाथ जी को विराजमान किया। मंदिर के मुखिया में नरोत्तम दीक्षित और कमेटी प्रधान अशोक पटेल, केवल कृष्ण मुगदयी, पंकज नारंग, आशा और कई वैष्णव जन लुधियाना और जालंधर से पधारे। इसमें सबसे पहले नरोत्तम दीक्षित ने श्री गोवर्धन नाथ जी की पूजा-अर्चना करके सुंदर वस्त्र धारण कराए। इसके बाद श्री ठाकुर जी का फूलों पत्तों और सब्जियों से श्री ठाकुर जी का हरियावली बंगला बनाया। जिसमें श्री गोवर्धन नाथ जी को विराजमान करके हरियाली झुला झुलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *