लुधियाना| गुरु की लाडली फौज सेवा सोसायटी के मुख्य प्रशासक राजिंदर राजा, परमजीत बब्बू और उनके सहयोगी हर महीने ऐतिहासिक स्थानों के दर्शन और इतिहास से श्रद्धालुओं को अवगत करवाकर अपना और संगत का जीवन सफल बना रहे हैं। इस समय गुरुद्वारा तख्त श्री दमदमा साहिब साबो की तलवंडी, गुरुद्वारा मेहदेआं जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा ने जयकारों की गूंज के बीच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


