भास्कर न्यूज|अमृतसर श्री दरबार साहिब की बेअदबी एवं सिख मर्यादा की उल्लंघन की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से नया वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में काले रंग की गाड़ी आकर रुकती है, यहां पहले से मौजूद एक युवक जूतों सहित गाड़ी में बैठकर रवाना हो जाता है। गाड़ी में बैठने के दौरान युवक ने जूते भी पहन रखे हैं। इसके पीछे श्री दरबार साहिब दिखाई दे रहा है। यह अमित.किंग 6214 के तथाकथित अकाउंट से वायरल हुई थी। इंस्ट्राग्राम पर एआई की मदद से बनी वीडियो क्लिप अब अकाउंट से गायब हो गई है। इससे पहले भी श्री दरबार साहिब से जुड़ी एआई तकनीक से तैयार विवादित वीडियो वायरल हो चुके हैं।


