श्री दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापना दिवस 26 को

जालंधर| अपाहिज आश्रम में स्थित दुर्गा मंदिर में 11वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह 26 जनवरी को मनाया जाएगा। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने बताया कि दुर्गा मंदिर का निर्माण दविंदर अग्रवाल, वरिंदर अग्रवाल और अग्रवाल परिवार द्वारा करवाया गया था तथा हर वर्ष इसी परिवार के सहयोग से यह पावन आयोजन संपन्न होता है। समारोह के दौरान आश्रम की को-चेयरपर्सन एवं प्रसिद्ध भजन गायिका सुनीता कपूर सुबह 10:30 बजे मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगी। तरसेम कपूर ने कहा कि भजन संकीर्तन के बाद दोपहर 1 बजे भंडारा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *