लुधियाना | सराभा नगर स्थित श्री नव दुर्गा मंदिर में रविवार को लंगर को आयोजन किया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित साप्ताहिक भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विशेष रूप से छोले-पूड़ी और हलवे का लंगर लगाया गया। सेवा की कमान संभालते हुए मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सुभाष दुग्गल और चेयरमैन केके सेठ ने स्वयं भक्तों को प्रसाद वितरित किया। उनके साथ अनिल बस्सी, रोहित शर्मा, अरविंद दुग्गल, अनिल शर्मा और अन्य मौजूद रहे।


