श्री निताई गौर सेवा दल के सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा कर हवन यज्ञ कराया

भास्कर न्यूज | अमृतसर बसंत पंचमी पर श्रीश्री निताई गौर सेवा संघ की तरफ से चौक चौरस्ती अटारी स्थित गुरु बाजार मंदिर ठाकुर द्व्रारा में बसंत पंचमी उत्सव श्रद्धा से मनाया। सेवा संघ के प्रधान और अन्य सदस्यों की ओर से मनाए बसंत पंचमी उत्सव दौरान कई सदस्य शामिल हुए। इस उत्सव दौरान सेवा संघ के सदस्यों द्व्रारा पंडितों की ओर से मिट्टी की मां सरस्वती की मूर्ति बनाकर उसकी बंगाली परंपरा के साथ पूजा अर्चना की गई। इसी दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके सबसे पहले नवग्रह पू जा की गई। इसके बाद बाकी देवी देवताओं का अवाहन किया। सुबह 10 से शाम तक चले हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ सेवा संघ के सभी सदस्यों ने अपने परिवार के साथ देवी सरस्वती नाम की आहुतियां डाली। इसी दौरान सभी ने मिलकर दोपहर को मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से की। अंत में सभी ने बच्चों को पेंसिल, कापी, पैन और अन्य पढ़ाई का सामान बांटा। पंडितों ने बच्चों को बताया कि विद्या और सुरों के देवी मां सरस्वती की अराधना से विद्या का ज्ञान बढ़ता है। वहीं हमारे कंठ में सुरों की धारा प्रभावित होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *