अमृतसर | संस्कृत कॉलेज के स्टूडेंट्स की तरफ से शनिवार को बड़ा श्री हनुमान मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी के 9 बार पाठ किए। करीब दो घंटे चले पाठ में कमेटी के कई सदस्य शामिल हुए। सबसे पहले कॅालेज के स्टूडेंट्स ने मिलकर श्री हनुमान जी के आगे माथा टेका। इसके बाद सभी ने मिलकर वंदना गाई। संगीतमय धुन पर किए पाठ में चेयरमैन डॉ. राकेश शर्मा, राजेश बंटू, संस्कृत कॉलेज के आचार्य संजय मेहरा समेत कई लोग मौजूद थे।


