श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर समिति नयापुरा के चुनाव संपन्न:अनिल जैन आठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष बने, टीम का हुआ गठन

भोपाल के कोलार रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर समिति नयापुरा नसिया जी के चुनाव में एक बार फिर अनिल जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। यह लगातार आठवीं बार है जब उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव अधिकारी और जैन मंदिर दानिशकुंज के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि अनिल जैन के पिछले कार्यकाल में मंदिर का पंचकल्याणक समारोह आयोजित किया गया और नई चौबीसी का निर्माण भी पूरा हुआ। नयापुरा स्थित यह जैन मंदिर अपनी आकर्षक साज-सज्जा और नक्काशी के लिए राजधानी के प्रमुख मंदिरों में विशेष स्थान रखता है। नई कार्यकारिणी में कपिल जैन को उपाध्यक्ष, सुधीर जैन को महामंत्री और अम्बर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुनीत को सह-मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नितेश जैन, विनय जैन, चक्रेश जैन और राहुल जैन को भी महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं। निर्वाचन के बाद सभी पदाधिकारियों ने भगवान पारसनाथ का अभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सभी ने सामाजिक समरसता, जीवदया और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *