श्री बजरंगी जन कल्याण समिति ने बांटा भोग-प्रसाद

भास्कर न्यूज | कोरबा महाशिवरात्रि पर नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 डिगापुर में श्री बजरंगी जन कल्याण समिति ने भंडारे का आयोजन किया। हनुमान मंदिर परिसर में समिति की ओर से प्रसाद बांटा गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किए। यहां स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति के मुख्य आयोजक श्री बजरंगी जन कल्याण समिति डिगापुर के अध्यक्ष रघुवंशी सोनी, बृजलाल वरिष्ठ समाज सेवी, अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, पुष्पेंद्र कर्ष, मुनीराम यादव, देव पटेल, रामेश्वर सूर्यवंशी, ओमप्रकाश दुबे, बीएल निराला, इंद्रजीत मरकाम, अजय कुमार, नेतराम, राजकुमार प्रजापति, चेतन दास महंत, संजय तिर्की, संदीप तिवारी ने आयोजन में सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *