श्री बड़ा हनुमान मंदिर में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां, 101 किलो लड्डुओं का लगा भोग

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के श्री बड़ा हनुमान मंदिर में मंगलवार को श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। संपूर्ण मंदिर परिसर को गुलाब, गुलदाउदी, रजनीगंधा और जाफरी जैसे सुगंधित फूलों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था। मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बीच श्री राम दरबार और हनुमान जी महाराज का स्वर्ण जड़ित आभूषणों से दिव्य शृंगार किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान पंकज मेहरा ने सपरिवार पूजा-अर्चना की, जिसके उपरांत हनुमान जी को 101 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। शाम को श्री वत्सल योगी ने हनुमान चालीसा के साथ पाठ का शुभारंभ किया। दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, महामंत्री अरुण खन्ना, मैनेजर अनिल शर्मा, वित्त सचिव बिमल अरोड़ा, चेयरमैन डॉ. राकेश शर्मा और गिरिराज सेवा संघ के प्रधान संजय मेहरा की देखरेख में यह आयोजन संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *