रतलाम | श्री बागड़ा ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील पतालिया की अध्यक्षता में नवीन कार्य समिति का गठन 3 साल के लिए किया गया। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिशंकर प्रधान, उपाध्यक्ष मनीष सीमावत, कोषाध्यक्ष हेमंत प्रधान, सचिव पुरुषोत्तम बांग्ला, सह सचिव विकास पंचौली, सदस्य सुरेश बाड़ीवाल, रवि बाड़ीवाल, आशुतोष पंचौली, विकास पतालिया, पक्षधर खोज, मुकेश सीमावत, कौशिक प्रधान, नरोत्तम बोंपला, मनीष बाड़ीवाल बनाया गया। कार्य समिति समाज के सालभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रम के साथ ही मंदिर समिति के कार्यक्रम भी संचालित करेगी।


