श्री बालाजी धाम में अदा की मेहंदी की रस्म

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही हैं। वीरवार को महिलाओं ने मेहंदी की रस्म अदा की। कार्यक्रम की शुरुआत सभी भक्तजनों ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। इस मौके पर धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर, सपना थापर, आरती जगोता, तनु हांडा, सरोज, शिफाली जोशी, सोनिया सोनी, सोनू वर्मा, ममता बाहरी, एकता, श्वेता जैन व अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ प्राचीन बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने इस मौके पर अपने तथा अपने परिवार के साथ पूरे विश्व की शांति के िलए मंगल कामना की। संकीर्तन मंडली ने संकीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया। भक्त भजनों पर खूब झूमे। और भक्तिभाव के साथ प्रार्थना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *