श्री महावीर जैन युवक मंडल जालंधर और जैन मिलन ने करवाया वार्षिक समारोह

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री महावीर जैन युवक मंडल जालंधर एवं जैन मिलन जालंधर की ओर से शुक्रवार को देश भगत यादगार हॉल में नववर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर तंबोला की दो गेम्स खेले गए। समयानुशासन पुरस्कार प्रदीप जैन, रचित जैन, रितेश जैन और भाग्यशाली पुरस्कार अरुण जैन, अंशुमन जैन, अक्षय जैन मैसर्ज अरुण ट्रेडर्स परिवार द्वारा प्रयोजक थे। इस मौके पर बच्चों द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुति और हिमांशु जैन की कोरियोग्राफी ने सबको मंत्रमुग्ध किया। आस्तिक बैंड चंडीगढ़ से अर्पण ने गीत प्रस्तुत कर नववर्ष का स्वागत-अभिनंदन किया। युवक मंडल चेयरमैन क्रांति जैन को युवा रत्न, कोअॉर्डिनेटर राघव जैन को सेवा रत्न, सह खेल प्रमुख अयन जैन को युवा खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जैन मिलन प्रधान नवनीत जैन, युवक मंडल महामंत्री सनिल जैन, जैन मिलन महामंत्री नमन जैन, विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व विधायक केडी भंडारी, जैन सभा प्रधान सतपाल जैन, पूर्व प्रधान विमल प्रकाश जैन, अरुण जैन, अजय जैन, राहुल जैन, मुस्कान जैन, अमित जैन व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *