श्री मुक्तिनारायण धाम में राशन बांटा

अमृतसर | परम पूजनीय स्वामी रामाचार्य जी महाराज और स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य जी के आशीर्वाद सेग्रीन फील्ड श्री मुक्ति नारायण धाम मंदिर में राशन वितरण समारोह कराया गया। श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज चैरिटेबल सोसाइटी की तरफ से कराए 159वें राशन वितरण समारोह में कई ट्रस्टी पहुंचे। जिसके अंतर्गत 38 बेसहारा विधवा महिलाओं को मंदिर की ओर से राशन दिया गया। मंदिर के प्रवक्ता कृष्णदेव अग्निहोत्रीनेबताया कि किसी गरीब या बेसहारा की सहायता भी भगवान की भक्ति होती है।ट्रस्ट के प्रधान चरणजीत अग्निहोत्री ने कहा कि गरीब बेसहारा महिलाओं को राशन वितरण का यह 13वांसाल है। यह सबकुछ भगवान के आशीर्वाद से चल रहा है। इस मौके पर धर्मपाल पराशर, चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा, रूपेश गोयनका, भारत भूषण गुप्ता, राजेश शर्मा, किशोर रैना, अशोक गुप्ता, संजीव शर्मा, संतोष मनसोत्रा, पं. जयकिशन, पं. विजय शास्त्री मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *