श्री मुक्तिनारायण धाम में सुंदरकांड पाठ 5 से

अमृतसर| श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर ग्रीन फील्ड मजीठा रोड में हर वर्ष की भांति नववर्ष का प्रारम्भ सुंदरकांड पाठ से होगा। 5 जनवरी रविवार को लुधियाना वाले श्री हरिपाल आहूजा के द्वारा संगीतमय धुन पर यह पाठ गाया जाएगा। यह जानकारी श्री मुक्तिनारायण धाम मंदिर के प्रवक्ता श्री कृष्ण देव अग्निहोत्री ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि उमेश कपूर के द्वारा प्रयोजितयह पाठ हर वर्ष श्रीमुक्तिनारायण धाम में किया जाता है। इसमें 5 जनवरी से होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर, कृष्ण देव अग्निहोत्री, सुभाष शर्मा रुपेश गोयनका, आशु अग्रवाल, सुदेश मनसोत्रा,आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *