जालंधर| श्री राधे कृष्णा विश्व शांति चेरिटेबल सोसायटी द्वारा राशन वितरण समारोह का आयोजन रविवार को प्रधान रणदीप शर्मा की अध्यक्षता में न्यू कैलाश नगर में किया गया। यहां पर 31 जरूरतमंद महिलाओं को राशन दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र शर्मा और अरुण मल्होत्रा ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सोसायटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक प्राणी होने के नाते समाज में हर जरूरत मंद को सहयोग करना चाहिए । कल्याणकारी तथा परोपकारी कार्य में भाग लेने से आंतरिक शांति प्राप्त होती है । प्रधान रणदीप शर्मा ने संबोधन कर सोसायटी की कार्यशैली से अवगत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रविंद्र मेहरा, प्रवीण कोहली, रमेश महाजन, लाली गुप्ता, योगराज, बावा खन्ना और अन्य मौजूद थे।


