अमृतसर | दुर्ग्याणा के गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में श्री राम चरित मानस पाठ किया गया। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में किए पाठ दौरान कई भक्तजन पहुंचे। इस मौके पर धर्मपाल ने कहा कि श्री राम भक्त गोस्वामी तुलसीदास जी सनातन धर्म के वो महान संत हैं, जिन्होंने रामचरितमानस लिखकर मानव जाति पर एक उपकार किया है। यह ग्रंथ आने वाली पीढ़ी को राम जी के मर्यादा को समझने में मदद करेगा और उन्हें नई दिशा प्रदान करेगा। तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में किए जा रहे पाठ दौरान धर्मपाल ने संगीतमय धुन पर कीर्तन भी किया। पाठ से पहले पंडितों ने गोस्वामी तुलसीदास जी की पूजा अर्चना करके सुंदर शृंगार किया।


