अमृतसर| श्री रामतीर्थ स्थित पं. नानक चंद माता-पिता वृद्ध आश्रम में परम संत अद्वैत स्वरूप श्री आरती देवा महाराज की अध्यक्षता में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुमिता शास्त्री ने बताया कि इस मौके पर महाराज जी ने सत्संग किया। इसके साथ भंडारा लगाया गया। आखिर में स्वामी अशोकानंद महाराज ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे और फिर लोहड़ी का प्रसाद दिया गया।


