मोगा | श्री रामायण प्रचार मंडल मोगा ने मंगलवार शाम को भारत माता मंदिर पुरानी दाना मंडी में श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन किया। भजन गायक ओपी राय ने गणपति वंदना के साथ संकीर्तन की शुरूआत की, जिसके बाद सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। प्रवीण गोयल और ओपी राय ने मेरे राम जी को राम राम कहियो जी हनुमान.. और हे अंजनी के लाल थोड़ा ध्यान दीजिए.. भजन से भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे भारत माता मंदिर के पुजारी पंडित महेंद्र नारायण झा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार के दिन वीर बजरंगबली हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंडल के प्रधान अशोक वत्स ने बताया कि मंडल लगातार लोगों के घरों में निशुल्क संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि धार्मिक कार्यों के साथ-साथ मंडल समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता है। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक वत्स, हंसराज शर्मा, उमाकांत सिंह, बलविंदर सीबिया, संजीव गर्ग, महेश गुप्ता, सतपाल चावला, परवीन गोयल, बब्बू, राकेश पाल, रवि तोमर, शशि भूषण, रविंदर तोमर, शशांक पाल, राम मिलन गोंड, सिद्धार्थ वाजपेयी, अर्पित तोमर, महेंद्र प्रताप सिंह, फणीश कुमार, कौशिक, योग शिक्षिका बबीता गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद थे।


