इटावा में श्री राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और नवकुंडीय संगीतमय श्रीराम महायज्ञ से पहले गुरुवार को एक विशाल बासन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूज्य महामंडलेश्वर बाबा हरिदास परमहंस त्यागी महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुई। 1100 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई त्यागी मंदिर महिला मंडल और अध्यक्ष गायत्री सोनी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इनमें से ग्यारह सौ महिलाएं अपने सिर पर बासन लिए चल रही थीं, जबकि अन्य ‘जय श्री राम’ और ‘त्यागी जी महाराज की जय’ के जयकारे लगा रही थीं। सभी मातृशक्ति एक जैसी चूंदड़ी पहने हुए थीं, जो आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा की शुरुआत मास्टर वीरेंद्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट इटावा से हुई, जहां वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की गई। बैंड-बाजों के साथ यह यात्रा सरोवर नगर महादेव मंदिर, मंगल ऑयल मिल, खातोली रोड, आंबेडकर सर्किल होते हुए श्री राम जानकी मंदिर और यज्ञशाला पहुंची, जहाँ इसका समापन हुआ। इस अवसर पर पूज्य त्यागी महाराज, बाबा दशरथ दास महाराज सहित कई संतों ने उपस्थित सभी लोगों को आशीर्वचन दिए। यात्रा की व्यवस्थाओं में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा अखाड़ा के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।


