श्री राम शरणम् आश्रम में नए साल के पहले दिन अमृतवाणी सत्संग

भास्कर न्यूज | अमृतसर परम पूजनीय भगत हंसराज जी महाराज की असीम कृपा से उनके प्रिय शिष्य तिलक राज वालिया की अध्यक्षता में श्री राम शरणम् हॉस्पिटल एवं आश्रम में साल 2025 का उत्सव श्रद्धा से मनाया गया। जिसमें राम भक्तों ने आकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते वालिया ने विपिन गुप्ता, संजीव धवन, सुभाष खन्ना, संजय मलिक, श्याम सुंदर अरोड़ा, विपिन हांडा, दीनानाथ, राजीव शर्मा, नरेश सराफ के साथ मिलकर पवित्र ज्योति जलाई। इसके बाद वालिया ने कृष्ण जी महाराज की ओर से भक्तों को भेजे नव वर्ष के संदेश का सभी को श्रवण करवाया। इसके बाद वालिया ने भक्ति को अपनी प्रतिदिन की प्रार्थना को चार भागों में बांटने के संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु द्वारा दी रहमत को ध्यान में लाकर प्रभु का करोड़ों बार धन्यवाद करना चाहिए। दूसरे भाग में परमेश्वर से सिमरन करके उनके नाम का नशा तीसरे भाग में सेवा और परोपकार का बल मांगना चाहिए। क्योंकि जो प्रभु नाम का नशा है एक बार कर लेता है तो वह सारी जिंदगी नहीं उतरता। वहीं चौथे भाग में अपने परिवार और बच्चों के लिए प्रभु से सुख-समृद्धि मांगनी चाहिए। इस मौके पर वालिया ने कहा कि 5 जनवरी को न्यू अमृतसर स्थित दुर्ग्याणा के नवनिर्माण श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शाम 3 बजे सुंदरकांड पाठ किए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने संगत की तरफ से गुरु और प्रभु चरणों में पुष्प अर्पित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *