श्रीराम सेवा परिवार की ओर से 15वां श्री हनुमान जन्मोत्सव 9 दिसंबर को मनाया जाएगा। अध्यक्षता कमेटी की अध्यक्षता में होने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव में 56 भोग लगाए जाएंगे। वहीं शाम साढ़े 6 बजे श्री राम संकीर्तन होगा जिसमें अतुल दर्शी एंड पार्टी श्री बाला जी का गुणगान करेगी। इस मौके पर सेवा परिवार के सदस्यों ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव पर वृंदावन धाम के कारीगरों बाबा का फूल बंगला बनाएंगे। जबकि ड्राईफ्रूट से बाबा का चोला सजाया जाएगा। इस मौके पर रात 9 बजे आतिशबाजी भी की जाएगी। शाम को परिवार के सदस्यों द्वारा भंडारा भी लगाया जाएगा।


