श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना की बैठक:कई सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श कर लिए कई निर्णय, कार्यकारिणी में खाली पदों को जल्द भरेंगे

श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना की बैठक माँ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रकांत पाटीदार ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटिया रहे। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गयी। जिसमें जिला लेवल एवं ब्लॉक लेवल की कार्यकारिणी रिक्त रहे पदों पर जल्द नए सदस्यों को जोड़ने, शेष रहे गांवों में ग्राम इकाइयों का गठन करने, राष्ट्रीय कार्यालय के लिए भूमि का चयन और सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने पर जोर दिया गया। समय समय पर जिला स्तर ओर ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित करने पर सभी ने सहमति प्रदान की। बैठक में घाटोल ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय पाटीदार गोविंद मुगाणा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में राष्ट्रीय दीपक पटेल कूपड़ा, राकेश कुशलपुरा, डूंगर भचड़िया, राजेंद्र, मनोज, जिला संयोजक जगदीश पाटीदार चोखला, करेंगे पटेल चोखला, मानेग पटेल छीच, नीलेश बागीदोरा, पियूष, मनोज रेयाना, नीरज, हिमांशु जौलाना, भगवान लाल, प्रेम शंकर, रमण लाल बड़ी पड़ाल, करण, अमर, दिनेश घाटोल, जगदीश नागरसेल, राजेंद्र बोद्ला, वजेग सामगड़ा, सुधीर नौगामा, गिरीश मादलदा, नीलेश बेड़वा, राजेंद्र चोखला, राकेश, करण, दिनेश, चौकड़ी महेंद्र भचडिया, प्रवीण, नरेश करणपुर, दुर्गेश, प्रकाश वाका, ललित उदपुरा, नगेंद्र कुपड़ा एवं अन्य कई गांवों से संगठन के युवा साथियों उपस्थिति रही। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पटेल बड़लिया ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *