मझिआंव| विशेश्वर महादेव मंदिर गोपालपुर के प्रांगण में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रहा है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 उदय नारायणा चार्य स्वामी त्रिदंडी जी महाराज के सानिध्य में संचालित किया जाएगा। विदित हो कि यह यज्ञ आगामी 22 मार्च 26 दिन रविवार को कलश यात्रा से शुभारंभ होगा तथा 27 मार्च 26 दिन शुक्रवार को यज्ञ पूर्णाहुति का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे,उपाध्यक्ष्ता अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे एवं देवख राजवंशी की देख रेख में किया जा रहा है। वहीं यज्ञ की तैयारी को लेकर क्षेत्रिय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के सहयोग से जेसीबी के माध्यम से यज्ञ स्थल को सफाई करवाया गया। सफाई करवा रहे यज्ञ समिति उपाध्यक्ष अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे एवं आनंद कुमार दुबे उर्फ डबल दुबे ने बताया कि यज्ञ की तैयारी पुरजोर तरीके से की जा रही है। वहीं स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह का भी सफाई अभियान में भरपूर सहयोग मिला। कहा की यज्ञ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और सभी लोग सहयोग कर रहे हैं।


