श्री विनायक कैंपस में डांडिया महोत्सव:’आयो रे शुभ दिन’ और ‘बरसो रे नगाडा’ जैसे गीतों पर झूमे विद्यार्थी

श्री विनायक कैंपस, नायला में नवरात्री के अवसर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामप्यारी देवी थीं। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि और संस्था के चेयरमैन डॉ. विमल मीणा ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में श्री विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न विभागों और संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। डीजे की धुन पर संगीत और नृत्य के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय उल्लास और उमंग से भर गया। विद्यार्थियों ने एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें ‘आयो रे शुभ दिन’ और ‘बरसो रे नगाडा’ जैसे गीतों पर नृत्य विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी निदेशिका डॉ. मंजू मीणा के नेतृत्व में सामूहिक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया। श्रीमती रामप्यारी देवी ने अपने वक्तव्य और उपस्थिति से सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. विमल कांवट ने ऐसे कार्यक्रमों के अधिक आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, भक्तिपूर्ण माहौल और सामूहिकता की भावना के विकास के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उमंग का संचार कर उन्हें अध्ययन के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर डॉ. दीपक भारद्वाज, राजेश गुप्ता, डॉ. मीरा बाई शर्मा, डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. वैभव आहुजा और डॉ. संदीप चौधरी सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार शर्मा और प्रशिक्षार्थी खुशी शर्मा ने किया। अंत में, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने सभी मंचासीन अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *