श्री विश्वकर्मा सुथार समाज की आम सभा आयोजित:छात्रावास सभागार में हुई बैठक, समाज हित में किए गए महत्वपूर्ण निर्णय

शहर के गोयली चौराहे स्थित श्री विश्वकर्मा सुथार समाज के छात्रावास सभागार में श्री विश्वकर्मा सुथार (वंश) समाज संस्थान की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष मंछाराम सुथार (पिंडवाड़ा) ने की। इस बैठक में सुथार समाज के लगभग 325 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अध्यक्ष मंछाराम सुथार और उपाध्यक्ष दलाराम सुथार (सिरोही) ने स्वागत संबोधन दिया। संस्थान के सचिव अमृतलाल सुथार (भूतगांव) ने वर्ष भर छात्रावास और छात्रों के हित में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आगामी समय में संस्थान और छात्रों के लिए प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी दी। इसके उपरांत संस्थान के कोषाध्यक्ष लालाराम सुथार (मंडवारिया) ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसमें वर्ष के दौरान प्राप्त आय और व्यय का विस्तृत ब्योरा शामिल था, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदित किया। बैठक का मंच संचालन मुकेश सुथार (कालंद्री) ने किया। इस अवसर पर कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समाज के अन्य गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। अंत में संस्थान के अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण और सफल आम सभा के आयोजन के लिए सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *