श्री शिव महापुराण कथा के उपलक्ष्य में जोड़ा फाटक से कलश शोभायात्रा निकाली, बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा सारा नगर

भास्कर न्यूज | अमृतसर जोड़ा फाटक स्थित चौधरी हरी सिंह नगर सेवक सभा की ओर से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इसी के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह 10 बजे कलश शोभायात्रा निकाली गई। जोड़ा फाटक चौधरी हरी सिंह नगर जंज घर से प्रधान अजय कुमार गोइनका की अध्यक्षता और बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ निकली कलश यात्रा में कई भक्तजन शामिल हुए। इसमें पंडित अनिल शर्मा की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलश की पूजा अर्चना की गई। पूजा के बाद महिलाएं कलश सिर पर सजाकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। इस शोभायात्रा में परम पूज्य स्वामी बृजभूषण तिवारी जी महाराज नंद गांव वाले व्यास गद्दी पर विराजमान हुए। जंज घर से शुरू होकर कलश शोभायात्रा इलाके के कई गलियों और बाजारों में पहुंची। रास्ते भर शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया गया। इस यात्रा में महाराज को रथ पर विराजमान किया गया। अंत में कलश शोभायात्रा जंजघर में पहुंची जहां महिलाओं ने सभी कलश को विराजमान किया। इस मौके पर प्रधान अजय गोयंका ने बताया कि 25 जुलाई से 2 अगस्त तक जंज घर में श्री शिव महापुराण कथा शाम 3 से 6 तक होगी। जबकि 3 अगस्त को हवन यज्ञ के बाद भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर विजय सरीन, कुलजीत सिंह, आरके मेहता, पार्षद सतनाम सिंह साबा समेत कई भक्तजन शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *