श्री श्याम परिवार रांची का तीन दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और दुर्गाबाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव संयोजक पवन लोहिया और सह संयोजक पवन जालान और पंकज माटोलिया बनाए गए हैं। अध्यक्ष श्रवण जालान और महामंत्री मंटू जालान ने आयोजन को लेकर मंगलवार को नई कार्यसमिति का गठन किया है। प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने बताया कि मंगलवार को महोत्सव के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया। मौके पर कमल जालान, पवन लोहिया, निरंजन लाल तोदी, पवन शर्मा, राजेश शर्मा, विमल झनझुनवाला, मुकेश दिनोदिया, रोहित चांगल और राजेश जालान समेत सदस्य उपस्थित थे।


