श्री श्याम मंदिर में चोरी मामला…निरीक्षण में पहुंचे आईजी:बोले- 100% चोर को पकड़ लेंगे, श्याम मंडल के पदाधिकारियों से की चर्चा

श्याम मंदिर में हुई 25 लाख की बड़ी चोरी की वारदात के बाद गुरुवार को बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और श्री श्याम मंडल के पदाधिकारियों से चर्चा की। IG के साथ रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। सुबह करीब 11 बजे श्री श्याम मंदिर पहुंचे IG डॉ. संजीव शुक्ला ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें चोरी से जुड़ी पूरी जानकारी दी। इस दौरान IG ने मंदिर के भीतर जाकर श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद भी लिया। “जब तक चोर पकड़ा नहीं जाएगा, पुलिस पीछे नहीं हटेगी” चर्चा के दौरान IG डॉ. शुक्ला ने मंडल पदाधिकारियों से कहा, ऐसा नहीं है कि 2-3 दिन हो गए, तो पुलिस की रुचि कम हो जाएगी। जब तक चोर पकड़ा नहीं जाएगा, पुलिस पूरी ताकत से लगी रहेगी। 100 प्रतिशत चोर को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पर विश्वास है- श्याम मंडल अध्यक्ष श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने कहा कि IG और पुलिस की टीम मंदिर परिसर में पहुंची और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है। IG साहब ने भरोसा दिलाया है कि भले ही थोड़ा वक्त लगे, लेकिन चोर जरूर पकड़ा जाएगा। क्या है मामला? बता दें कि, 13-14 जुलाई की रात श्री श्याम मंदिर में करीब ₹25 लाख की चोरी हुई थी। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसा और भगवान पर चढ़ाए गए सोने का मुकुट, छत्र, आभूषण सहित दान पेटी से नकदी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी और श्याम मंडल को लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *