श्री श्याम मंदिर में सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु

रांची | श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 151वां श्री सुंदरकांड व श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। चंद्रकांत झुनझुनवाला, पुष्पा झुनझुनवाला ने परिवार के साथ बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्वलित की। चंद्रकांत झुनझुनवाला ने केसरिया पेड़ा, गुड़, चना, फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की पूजा कर पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठवाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक ढपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *