श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में मनाया अखिल विश्व गीता महामंडल का स्थापना दिवस

जालंधर | श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर न्यू बारादरी में अखिल विश्व गीता महामण्डल का 56 वां स्थापना दिवस मां सरस्वती जी के जन्म दिवस तथा वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि उन्होंने 1970 में बसन्त पंचमी के शुभ अवसर पर जन जन में श्री गीता जी के प्रचार के उद्देश्य से गीता महामण्डल की स्थापना की। उन्हें आज प्रसन्नता है आज यह कार्य विशाल रूप धारण कर चुका है। श्री गीता जयन्ती महोत्सव कमेटी तथा गीता महामण्डल के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने संगीत कला और विद्या की देवी के जन्म दिवस पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा आज के दिन ही बाल्यकाल में विद्या आरंभ करने का विधान है। इस अवसर पर हिन्दू सनातन धर्म की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले बाल वीर हकीकत राय जी के बलिदान दिवस पर उनको स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रवि शंकर शर्मा द्वारा बच्चों को भगवद् गीता और कलम भेंट कर विद्या की देवी मां सरस्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तथा आए हुए अतिथियों को भगवान की माला पहनकर उनका सम्मान किया गया। यहां श्याम सुन्दर शर्मा, मोहनलाल शर्मा, गुलशन सभ्रवाल, यश पहलवान, जुगल जोशी, कमलजीत मल्होत्रा, बृज नारंग, गुरबचन सिंह, चेतन वालिया, सुभाष शर्मा, रमेश कुमार व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *