श्री सनातन धर्म मंदिर में 4 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी

जालंधर | प्रीत नगर, सोढल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 4 फरवरी से आयोजित होगी। वेणी माधव पीठ त्रिकूट धाम के प्रख्यात कथा व्यास पंडित वेंकटेश महाराज प्रवचनों से भक्तों को निहाल करेंगे। वरिंदर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 4 फरवरी को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। मुख्य कथा 4 से 9 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी। आयोजन के अंतिम दिन 10 फरवरी को कथा का समय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मंदिर कमेटी और मंडी फेंटनगंज कमेटी के सहयोग से आयोजित इस कथा के मुख्य आयोजक वरिंदर कुमार, अभिषेक गुप्ता व समस्त गुप्ता परिवार हैं। उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी जनता से परिवार सहित इस आध्यात्मिक समागम में शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *