जालंधर | श्री साईं सेवा समिति की ओर से 13वां वार्षिक भंडारा एवं जागरण श्रद्धापूर्वक करवाया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। जागरण में भजन पार्टी ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। यहां राजीव वर्मा, हनी कनौजिया, प्रशांत शर्मा, मानिक महाजन, तनजोत सिंह, दीपक, गौरव वर्मा, परमजीत सिंह, राहुल शैंटी व अन्य उपस्थित थे।


