जालंधर| श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी ने सोढल मंदिर में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने मिलजुल कर लोहड़ी के गीत गाकर, भंगड़ा, लोकगीत गाकर आनंदमय माहौल बनाया गया। यहां प्रधान यशपाल ठाकुर, चेयरमैन ओमप्रकाश सप्पल, महासचिव रवि मारवाह, अश्विनी शारदा, जयपाल ठाकुर, महेंद्र प्रभाकर, केवल किशन चोपड़ा, श्रीराम जग्गी, सुरिंदर, राजेश शर्मा, प्रवीण भंडारी, अजय कुमार, संजीव कुमार, विजय सैनी व अन्य लोग उपस्थित थे।


