लुधियाना| सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी द्वारा हर साल की तरह इस बार भी श्री हजूर साहिब यात्रा निकाली गई, जिसके तहत जत्था गुरुद्वारा सचखंड साहिब पहुंचा। राष्ट्रीय सिख संगत ने रेलवे स्टेशन पर जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया। कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह दीपा ने बताया कि जत्थे के तहत विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन कराए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर संगतों का स्वरूप डालकर सम्मान भी किया गया।


