श्री हरमंदर साहिब आने वाली संगत से झूठ बोलकर ठगी मारने वाला फर्जी गाइड काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री हरमंदर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ठगी मारने वाले एक फर्जी गाइड को काबू किया गया है। एसजीपीसी कर्मचारियों की शिकायत पर गलियारा पुलिस ने उक्त फर्जी गाइड के िखलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरिंदर सिंह कई बरसों से संगत को गाइड के तौर पर परिचय देकर संपर्क करता था और न सिर्फ ठहराव का प्रबंध करवाता था बल्कि गाइड की सेवा प्रदान करने की पेशकश भी करता था। इसके एवज में वह संगत से बड़ी रकम शुकराना के तौर पर हासिल करता था। 12 जुलाई शाम श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में पैसे के लेन देन के मामले में उसका एक श्रद्धालु के साथ झगड़ा हो गया था, गुरिंदर को बहसबाजी करते हुए परिक्रमा के निगरान अधिकारी शमशेर सिंह शेरा ने देख लिया था। जब शेरा व अन्य कर्मचारियों ने उसे पकड़ कर मामले की जांच की तो पता चला कि उक्त शख्स कई बरसों से इसी तरह श्रद्धालुओं से ठगी कर रहा है। शेरा ने इसकी शिकायत गलियारा पुलिस को की ​जिसके बाद गुरिंदर सिंह के केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई। श्री दरबार साहिब की परिक्रमा का प्रबंध सुचारु रूप से चलाने के लिए जहां 4 मैनेजर कार्यरत हैंं, वहीं 10 इंचार्ज , करीब 200 सुरक्षा सेवादार तैनात हैं। यहा तक कि श्रद्धालुओं को गाइड करने के लिए एसजीपीसी के अपने 6 गाइड भी हैं, सूचना केंद्र है, पूछताछ केंद्र भी हैं, इसके बावजूद उक्त प्राइवेट गाइड इतने बरसों तक किस तरह गाइड के तौर पर संगत से ठगी मारता रहा, इसकी चर्चा पंथक गलियारों में जोरों पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *