जालंधर | श्री हरि मंदिर लाडोवाली रोड में महिलाओं ने नवरात्र के पावन दिनों में दुर्गा स्तुति का पाठ श्रद्धापूर्वक किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के विद्वानों ने विधिवत पूजन करके ज्योति प्रज्जवलित की। पूजा के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में महिलाओं ने दुर्गा स्तुति का पाठ कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। यहां नीरू भारद्वाज, पंडित शुवाशु, पंडित प्रज्जवल शर्मा, किरण वर्मा, शनाया शर्मा, शनाया त्रिवेदी, निर्मल सहगल व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।


