श्री आरजीपी गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के एमबीए तीसरे सेमेस्टर के 50 छात्र और दो संकाय सदस्य औद्योगिक दौरे पर डाबर इंडिया लिमिटेड पहुंचे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली और उत्पादन प्रक्रिया को गहराई से समझाना था। इस दौरान छात्रों और संकाय सदस्यों ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और कच्चे माल की सोर्सिंग से लेकर तैयार उत्पाद की डिलीवरी तक की पूरी प्रक्रिया को समझने का अवसर प्राप्त किया। डाबर इंडिया के प्रबंधकों से मुलाकात कर छात्रों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा की। प्रोफेसर मितेश जोशी और डॉ. रुचिता शाण्डिल्य ने छात्रों के साथ मिलकर कंपनी की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। श्री RGP गुजराती प्रोफेशनल के निदेशक डॉ. रवलीन कौर ने बताया कि यह दौरा छात्रों के लिए एक बहुमूल्य अनुभव साबित हुआ, जिसने उन्हें व्यावसायिक दुनिया के बारे में व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान किया। उत्पाद निर्माण से लेकर विपणन और वितरण तक की प्रक्रिया को समझकर छात्रों ने अपने अकादमिक ज्ञान को वास्तविक उद्योग के साथ जोड़ा।


