संकल्प: रोटरैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची का इंस्टॉलेशन समारोह, साहिल बने अध्यक्ष

रांची | रोटरैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची ने 2025-26 के कार्यकाल के लिए ‘संकल्प’ इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्लब की नई टीम को पदभार सौंपना और आगामी वर्ष के लिए नए संकल्पों की शुरुआत करना था। समारोह में मयंक चौधरी, जो वर्तमान अध्यक्ष हैं, ने आगामी कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। इसके तहत साहिल कुमार सोनी को अध्यक्ष और विश्वास कुमार को सचिव के रूप में शपथ दिलाई गई। क्लब की नई कार्यकारिणी टीम को भी उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। आईपीएस मूमल राजपुरोहित, डीआरआरई रोटेरियन रोटरैक्टर निकुंज बजोरिया व डीआरआर (एन) रोटरैक्टर सदाशिव खत्री की इसमें उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *