संकल्प संस्थान के 15 छात्र-छात्राएं जेईई मेंस परीक्षा में हुए क्वालीफाई

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर जिला प्रशासन द्वारा संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान और आत्मानंद विद्यालयों के 15 छात्र-छात्राओं ने अप्रैल में आयोजित जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अनुज कुमार राम ने 92.16, रोशनदीप लकड़ा ने 90.22 और नितेश सिंह ने 86.51 परसेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। क्रैश कोर्स करने वाले 03 विद्यार्थियों ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस वर्ष संकल्प जशपुर से 8, संकल्प कुनकुरी से 5 और स्वामी आत्मानंद नवीन आदर्श जशपुर से 02 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे हैं। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी जशपुर से अनुज कुमार राम, जितेंद्र यादव, रितु, निर्मल केरकेट्टा, स्वजल भगत, विजय पैंकरा, पुनेश्वर राम, रुचिका रूथ केरकेट्टा, स्वामी आत्मानंद जशपुर से और संकल्प कुनकुरी से रोशन दीप लकड़ा, नितेश सिंह, अनीशा एक्का, श्लेश विजय पैंकरा, आयुष पाल मिंज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के छात्र हैं। ओम सागर नारंगे और नेहा गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। अनुज कुमार रोशनदीप। ओम सागर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *